ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

NEET 2022 को लेकर गोल इंस्टीट्यूट ने सेमिनार का किया आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के टिप्स

PATNA: नीट 2022 के लिए छात्रों के पास महज 40 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानना अत्यंत ही आवश्यक हो जाता है कि अंतिम समय में तैयारी को अं

NEET 2022 को लेकर गोल इंस्टीट्यूट ने सेमिनार का किया आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के टिप्स
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीट 2022 के लिए छात्रों के पास महज 40 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानना अत्यंत ही आवश्यक हो जाता है कि अंतिम समय में तैयारी को अंतिम रूप कैसे दें। छात्रों के इन्हीं उलझनों को सुलझाने के लिए पटना के कालिदास रंगालय में गोल इंस्टीट्यूट द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें गोल इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों के साथ-साथ गोल संस्थान के पूर्ववर्ति सफल छात्रों ने नीट 2022 की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। सुबह और शाम दो पालियों में आयोजित इस समारोह में हजारों छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए।


इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए गोल इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह ने सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में छात्रों को संयमित होकर अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करने से सफलता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि छात्र समय का प्रबंधन करते हुए प्रतिदिन 10 घंटे या ज्यादा की पढ़ाई करें। पॉजिटिव सोच एवं आत्म विश्वास के साथ प्रयास करें और NCERT की पुस्तकों को तैयारी के मुख्य केन्द्र में रखें। इसके साथ ही प्रत्येक चैप्टर के प्रश्नों से अभ्यास करें। साथ ही डाउट्स प्रश्नों के लिए शिक्षक एवं डिस्कशन का मदद लें। सही समय अंतराल पर बार-बार रिविजन करें। छात्र टेस्ट के माध्यम से अपने गलतियों को जानें एवं लगातार उसे सुधारने की कोशिश करें और सही एवं जानकार व्यक्ति की निगरानी में सही दिशा निर्देश को फॉलों करें।


छात्रों को सफलता का महत्वूपर्ण टिप्स देते हुए गोल इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि अंतिम समय में छात्र किसी नए पुस्तक को पढ़ने से बचें एवं अपने निगेटिव स्कोर को कम करने के लिए पर्याप्त रिविजन एवं प्रैक्टिस करें। प्रत्येक दिन छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उसे पूरा करने से बड़ा लक्ष्य आसानी से पा सकते हैं। योगा प्राणायाम एवं सकारात्मक सोच से अपने तन एवं मन को स्वस्थ रखते हुए पढ़ाई करें। अंतिम समय में पर्याप्त नींद लें एवं प्रत्येक दिन उसे पिछले दिन से बेहतर बनाने का प्रयास करें।


इस मौके पर गोल इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर सफलता पाकर एम्स में पढ़ाई कर रहे चंदन, रितीक, प्रींस एवं प्रवीर ने पिछले वर्ष तैयारी के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया एवं कहा कि गोल संस्थान द्वारा मिल रहे दिशा निर्देश को अगर ईमानदारी पूर्वक फॉलो करें तो सफलता सुनिश्चित है। सेमिनार का संचालन गोल के आनंद वत्स के द्वारा किया गया। जिसमें गोल के कई अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

टैग्स