ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

MP-UP के बाद अब बिहार में जल्द शुरू होगी हिन्दी में MBBS की पढ़ाई, शिक्षक चयन समेत अन्य तैयारियां शुरू

PATNA: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हिन्दी में एमबीबीएस की पढ़ाई होती है अब बिहार सरकार भी राज्य में हिन्दी माध्यम से MBBS की पढ़ाई कराने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसल

MP-UP के बाद अब बिहार में जल्द शुरू होगी हिन्दी में MBBS की पढ़ाई, शिक्षक चयन समेत अन्य तैयारियां शुरू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हिन्दी में एमबीबीएस की पढ़ाई होती है अब बिहार सरकार भी राज्य में हिन्दी माध्यम से MBBS की पढ़ाई कराने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से उन छात्रों को ज्यादा फायदा होगा जिनकी मातृभाषा हिन्दी है। भागलपुर के JLNMCH समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में इसकी तैयारी चल रही है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से मेडिकल कॉलेज को पाठ्यक्रम और किताबें भेजी जाएंगी और छात्रों को हिंदी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षकों का भी चयन किया जाएगा।


बिहार के तमाम मेडिकल कॉलेज में Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery (MBBS ) की पढ़ाई अब हिन्दी में भी होने जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MBBS की पढ़ाई हिंदी में कराने का फैसला लिया है। इसके लिए सिलेबस और किताबें आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किया जाएगा। MBBS की पढ़ाई में इस बड़े बदलाव से उन छात्रों को पढ़ाई में सुविधा होगी जिन्होंने हिन्दी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल की है। क्योंकि कि ऐसे छात्रों को अंग्रेजी में पढ़ाई करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। MBBS की पढ़ाई हिन्दी माध्यम से होने पर वो मेडिकल की पढ़ाई अच्छी तरह कर पाएंगे और ज्यादा अच्छे तरीके से किताबों को भी समझ पाएंगे। 


एक बात और है कि जो छात्र अंग्रेजी कमजोर रहने की वजह से मेडिकल की तैयारी नहीं कर पाते थे वो भी अब नीट की तैयारी करेंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिल सकेगा। बच्चों को हिन्दी में पढ़ाने के लिए शिक्षकों का चयन बहुत जल्द किया जाएगा। जिसके बाद हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जाएगी और इसे पूरी मान्यता भी दी जाएगी। हिंदी में एमबीबीएस की किताबें खरीदने के लिए ऑफिशियल टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। 


हिंदी में MBBS की पढ़ाई अभी कुछ ही विभाग में शुरू की जाएगी। जिसमें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (FMT) बायोकेमिस्ट्री, रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, गायनेकोलॉजी, पैथोलॉजी, स्किन, ENT, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑप्थाल्मोलॉजी, साइकियाट्री, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (PMR) एनेस्थीसिया शामिल हैं। 


टैग्स