ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

इंटरमीडिएट की दो पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

PATNA: आज से शुरू हुई इंटरमीडिएट की दो पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न हुई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर सभी जिलों में कुल 147

इंटरमीडिएट की दो पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
Anamika
3 मिनट

PATNA: आज से शुरू हुई इंटरमीडिएट की दो पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न हुई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर सभी जिलों में कुल 1473 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आज पहले दिन प्रथम पाली में भौतिकी, द्वितीय पाली में राजनीति शास्त्र और वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पटना में कुल 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र पर जांच के लिए आने वाले पदाधिकारियों को विजिटर रजिस्टर पर इंट्री करने का निर्देश आनंद किशोर ने दिया था। जे.डी.वीमेंस कॉलेज, के.बी.सहाय उच्च विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान BSEB अध्यक्ष ने खुद भी विजिटर रजिस्टर पर इंट्री की। जिले में बनाए गए 4 मॉडल परीक्षा केंद्रों में से एक जे.डी.वीमेंस कॉलेज भी शामिल है जहां परीक्षार्थी से लेकर वीक्षक और सुरक्षाकर्मी तक सभी महिलाएं है। इन परीक्षा केंद्रों पर फूल, गुब्बारें, कार्पेट की व्यवस्था के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए अलग से हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। औचक निरीक्षण के दौरान आनंद किशोर ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया और पूछे गए प्रश्नों के संबंध में भी परीक्षार्थियों से जानकारी प्राप्त की। 


इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन कल  

कल यानी 2 फरवरी को दो पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक होगी। प्रथम पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वही द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगी। जिसमें कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए भूगोल की परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी।