ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विधान परिषद सभागार में सम्मान समारोह कल, IIT में परचम लहराने वाले गुदड़ी के लाल को पूर्व सांसद आरके सिन्हा करेंगे सम्मानित

PATNA: बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा द्वारा संस्थापित 'अवसर' ट्रस्ट के बच्चों ने लगातार दूसरे साल भी IIT में प्रवेश के लिए भारत

विधान परिषद सभागार में सम्मान समारोह कल, IIT में परचम लहराने वाले गुदड़ी के लाल को पूर्व सांसद आरके सिन्हा करेंगे सम्मानित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा द्वारा संस्थापित 'अवसर' ट्रस्ट के बच्चों ने लगातार दूसरे साल भी IIT में प्रवेश के लिए भारत सरकार की सर्वोच्च संस्था JEE एडवांस की परीक्षा में अपना परचम लहराकर बिहार और संस्था का नाम रौशन किया है। संस्था के छात्र अभिषेक सिन्हा ने AIR 245 रैंक और पिंटू वर्णवाल ने 3733 रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ प्रदेश का नाम रौशन किया। आईआईटी में सफलता हासिल करने वाले 'अवसर' ट्रस्ट के 6 बच्चों को कल शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। बिहार विधान परिषद में आयोजित सम्मान समारोह में इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। 


माता-पिता की गरीबी का दंश झेलने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जब "अवसर ट्रस्ट" ने सवारा तो उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षा आईआईटी में अपना परचम लहरा दिया। इन गरीब और मेधावी प्रतिभाओ को भाजपा के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद आर के सिन्हा के अवसर ट्रस्ट ने आईआईटी का रास्ता बताया।प्रतिभा के आधार पर चयनित आधा दर्जन छात्र -छात्राओं ने उत्कृष्ट रैंकिंग के साथ जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है।


'अवसर ट्रस्ट' के संस्थापक एवं अध्यक्ष आरके सिन्हा ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि ये बच्चे समाज के उस वर्ग से आते हैं। जहां से इनके लिए उच्च शिक्षा के रास्ते दिखाई नहीं देते। किसी के पिता दिहाड़ी मजदूरी हैं तो किसी के पिता निजी सुरक्षा एजेंसी में बतौर सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात हैं। 


इन सभी 6 बच्चों को कल शुक्रवार को बिहार विधानपरिषद के सभागार में  सम्मनित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में  मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और मंत्री सुमित सिंह उपस्थित रहेंगे।


टैग्स