ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन का एक और मौका, 14 नवंबर है अंतिम तिथि

PATNA : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को नामांकन का एक और मौका देने का बड़ा निर्णय लिया है। इंजीनियरिंग कोर्स में नामांकन

इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन का एक और मौका, 14 नवंबर है अंतिम तिथि
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को नामांकन का एक और मौका देने का बड़ा निर्णय लिया है। इंजीनियरिंग कोर्स में नामांकन लेने की चाहत रखने वाले छात्र अब आज यानि बुधवार से अपना ऑफलाइन नामांकन करवा सकते है। हालांकि, यह नामांकन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) मेधा सूची के अनुसार ही होगा। 


दरअसल, राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में लगभग 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं थीं। जिसको देखते हुए अब यह निर्णय लिया गया है कि इन सीटों को भरने के लिए छात्रों को एकबार फिर से मौका दिया जाए। जिसके बाद अब ऑफलाइन नामांकन करवाने का फैसला किया गया है। यह ऑफलाइन नामांकन 14 नवंबर तक होगा। बीसीईसीई के अनुसार राज्य के सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक व बीई में रिक्त करीब छह हजार से अधिक सीटों पर नामांकन होगा। 


बता दें कि, इसमें एडमिशन लेने के लिए छात्रों का जेईई मेन 2022 का स्कोर के साथ 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि आरक्षित वर्गों के जो उम्मीदवार सामान्य कोटि की मेधा सूची में शामिल हैं, उनके रौल नंबर सामान्य कोटि के मेधा सूची में तथा साथ ही उनकी संबंधित आरक्षित कोटि के मेधा सूची में भी अंकित है। ऐसे उम्मीदवारों को नियमानुसार यह सुविधा रहेगी कि वे संस्थान, पाठ्यक्रम के चुनाव में सामान्य कोटि के मेधा क्रमांक पर काउंसिलिंग में अपनी आरक्षित कोटि का लाभ स्वेच्छानुसार तब तक ले सकते हैं।


इधर, जिन छात्रों ने फर्स्ट या द्वितीय काउंसिलिंग में अपना नामांकन करवा लिया है, उनको  मूल प्रमाण पत्र अगर नामांकित संस्थान में जमा है तो वैसी स्थिति में अभ्यर्थी जिस चक्र की काउंसिलिंग से नामांकित हुए हैं, उस चक्र का प्रमाण का सत्यापन एवं नामांकन शुल्क की रसीद अथवा नामांकित संस्थान से बोनाफाइड सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।