ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

TPS कॉलेज के बॉटनी विभाग के स्‍नातकोत्तर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण...55 प्रकार की पौधों का कराया गया पहचान

PATNA: राजधानी पटना के टी.पी.एस. कॉलेज के बॉटनी विभाग की ओर से स्‍नातकोत्तर प्रथम सेमेस्‍टर के विद्यार्थियों को आज शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. शैक्

TPS कॉलेज के बॉटनी विभाग के स्‍नातकोत्तर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण...55 प्रकार की पौधों का कराया गया पहचान
Viveka Nand
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के टी.पी.एस. कॉलेज के बॉटनी विभाग की ओर से स्‍नातकोत्तर प्रथम सेमेस्‍टर के विद्यार्थियों को आज शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. शैक्षणिक भ्रमण का मुख्‍य थीम था '' प्‍लांट टैक्‍सोनॉमी : पहचान एवं नामाकरण ''. इसका नेतृत्‍व बॉटनी विभाग के विभागाध्‍यक्ष डॉ. विनय भूषण कुमार ने किया, जबकि प्‍लांट टैक्‍सोनॉमी के विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. विभीषण पंडित थे .

शैक्षणिक भ्रमण की शुरूआत बी.एन.कॉलेज घाट से हुआ जो गंगा पथ होते हुए सोनपुर (वैशाली) तक गया । इस भ्रमण में विद्यार्थियों को कुल 55 प्रकार के पौधों की पहचान एवं नामाकरण कराया गया,  इनमें कुछ दुर्लभ प्रजातियों पौधों जैसे - लिपिया जे‍मिनाटा, क्रोजोफोरा पैनिकुलाटा, हस्तिशुंकी, ब्‍लूमिया मोलिस, घोड़ी तुलसी एवं एनिसोमेलिस इंडिका शामिल है. 

प्रधानाचार्य प्रो. उपेन्‍द्र प्रसाद सिंह ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि फील्‍ड स्‍टडी के माध्‍यम से हम प्रकृति और मनुष्‍य के सह-सम्‍बन्‍धों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. विद्यार्थियों को तो अपने परिवेश की काफी सारी जानकारी होती है.उसी जानकारी को विषय और विषय वस्‍तु से जोड़ना और उसमें विस्‍तार करना शैक्षिक भ्रमण का मुख्‍य उद्धेश्‍य है.