ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

डीएलएड में एडमिशन के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, अब सीधे होगा नामांकन

PATNA : डीएलएड कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में अब मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग कॉलेजों में 2 साल के डीएलएड कोर्स में बिना प्रवेश परीक्

डीएलएड में एडमिशन के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, अब सीधे होगा नामांकन
Editor
2 मिनट

PATNA : डीएलएड कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में अब मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग कॉलेजों में 2 साल के डीएलएड कोर्स में बिना प्रवेश परीक्षा के ही नामांकन होगा। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने इस साल भी डीएलएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। 


शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को जो आदेश जारी किया गया है। उसमें बताया गया है कि कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति और अन्य कारणों की वजह से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं ली जा सकी है। इस परीक्षा के आयोजन में काफी देरी हो चुकी है। इसलिए सत्र 2021-23 में एडमिशन अंकों के आधार पर लिया जाएगा। विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने बगैर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ही नामांकन का आदेश जारी किया है।



हालांकि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्य के सभी सरकारी और बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक 11 अगस्त को आयोजित की जा रही है। B.Ed परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 4 अगस्त से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

टैग्स