ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

डीएलएड कोर्स में एडमिशन पुराने नियम से ही, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

PATNA : राज्य के सभी सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में होने वाले डीएलएड कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया पुरानी व्यवस्था के तहत ही रहेगी. डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में एडमिशन

डीएलएड कोर्स में एडमिशन पुराने नियम से ही, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य के सभी सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में होने वाले डीएलएड कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया पुरानी व्यवस्था के तहत ही रहेगी. डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए प्रक्रिया बदले जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सरकार ने सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए पुरानी प्रक्रिया को ही लागू रखा है. शिक्षा विभाग में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.


पुरानी एडमिशन प्रक्रिया को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुरोध पर ही लागू रखा गया है. शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. इसके पहले शिक्षा विभाग ने अप्रैल महीने में ही यह फैसला किया था कि एनसीटीई और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्धता प्राप्त बिहार के सभी राजकीय राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों और कॉलेजों में डीएलएड प्रशिक्षण कोर्स में नामांकन संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा. B.Ed की तर्ज पर होने वाली प्रवेश परीक्षा के आयोजन का जिम्मा बिहार बोर्ड को दिया गया है.


शिक्षा विभाग में इस संबंध में 20 अप्रैल को ही एक अधिसूचना जारी की थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण पैदा ही स्थिति को लेकर अब तक डीएलएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी है.