ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना में जिला प्रशासन अलर्ट, SDM के नेतृत्व में खान सर के कोचिंग में पहुंची जांच टीम

PATNA: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में 27 जुलाई को 3 स्टूडेंट्स की मौत कोचिंग की लचर व्यवस्था और लापरवाही के चलते हो गयी थी। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना में जिला प्रशासन अलर्ट, SDM के नेतृत्व में खान सर के कोचिंग में पहुंची जांच टीम
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में 27 जुलाई को 3 स्टूडेंट्स की मौत कोचिंग की लचर व्यवस्था और लापरवाही के चलते हो गयी थी। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक बारिश का पानी भरने से यह घटना हुई थी। मृतकों में 2 छात्राएं और एक छात्र शामिल थे। तेलंगाना की 25 साल की तान्या सोनी और यूपी के अंबेडकर नगर की श्रेया जबकि केरल के रहने वाले छात्र नेविन डालविन के रूप में तीनों की पहचान हुई थी। दिल्ली हादसे को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। आज पटना के मछुआटोली, लंगरटोली, मुसल्लहपुर अहरा, सैदपुर और भिखना पहाड़ी में संचालित कई कोचिंग संस्थान की जांच जिला प्रशासन की टीम ने की।


 एसडीएम पटना श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर के नेतृत्व में गठित जांच टीम आज खान सर के कोचिंग में भी पहुंची। जहां पहुंचकर एसटीएम ने कोचिंग के कागजात की मांग की। खान सर से कोचिंग के बारे में जानकारी ली। इस दौरान खान सर ने कोचिंग का सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ वक्त मांगा है। एसडीएम ने बताया कि कम जगह में ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। कई संस्थानों के पास तो फायर सेफ्टी का भी प्रबंध नहीं है। फायर एनओसी भी नहीं है। एसडीएम ने बताया कि दौरान बिल्डिंग बायलॉज, फायर सेफ्टी नॉर्म एनओसी, कोचिंग के रजिस्ट्रेशन जैसे तमाम बिंदुओं की जांच की गयी है। 


बता दें कि पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में 6 टीम बनायी है। जो पटना में चल रहे करीब 20 हजार कोचिंग संस्थानों की जांच करेगी। 15 दिनों तक यह जांच अभियान चलेगा। जिसके बाद जांच रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच करने का आदेश दिया गया है। 


पटना जिला प्रशासन की टीम ने पटना के कोचिंग हब मुसल्लमपुर हाट के कई कोचिंग संस्थानों में अनुमंडल पदाधिकारी पटना के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अग्निशमन बल के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया। गुरु रहमान समेत अन्य कोचिंग संचालकों के सेंटर का पुलिस, जिला प्रशासन और अग्निशमन की संयुक्त जांच के दौरान सुरक्षा को लेकर लापरवाही नजर आई। छोटे कमरे में सैकड़ो की संख्या में छात्रों को बैठने की व्यवस्था की गयी थी। सुरक्षा और अग्निशमन की सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गयी। 


जिला प्रशासन की टीम 15 दिनों के भीतर तमाम कोचिंग सेंटरों का सर्वे करेगी और जांच रिपोर्ट पटना डीएम को सौंपेंगी। वही लापरवाही बरतने वाले कोचिंग के मालिकों को सेंटर बंद करने तक का आदेश दिया जाएगा। कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी ने बताया कि पटना के मछुआटोली, लंगरटोली, भिखना पहाड़ी और मुसल्लहपुर अहरा में चल रहे कोचिंग संस्थानों का सर्वे किया गया है. जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि कई कोचिंग का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही कई कोचिंग चल रहा है। कोचिंग एक्ट के तहत इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 


वही कई कोचिंग में एंट्री और एक्जिट गेट एक ही पाया गया है। इन सभी बातों को पटना डीएम के समक्ष रखेंगे। यदि बिल्डिंग वायलॉज का उल्लंघन है या नहीं नगर निगम के माध्यम से नोटिस करके जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोचिंग में कई अनियमितता मिल रही है जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पदाधिकारी ने बताया कि पटना डीएम ने पटना में चल रहे कोचिंग संस्थानों के सर्वे के लिए टीम का गठन किया है। हम लोगों से सभी कोचिंग संस्थानों से पन्द्रह दिन के भीतर रिपोर्ट मांगा गया है। जितना संभव होगा 15 दिन में मैक्सिमम कोचिंग का सर्वे करेंगे। निबंधित और बिना निबंधित कोचिंग संस्थानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कोचिंग संस्थानों के मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। 


टैग्स