ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CTET की परीक्षा कैंसल, 5 जुलाई को होने वाला था एग्जाम

PATNA : CTET का एग्जाम फिलहाल कैंसल हो गया है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है और सीबीएसई के नोटिस को ट्वीट

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : CTET का एग्जाम फिलहाल कैंसल हो गया है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है और सीबीएसई के नोटिस को ट्वीट किया है. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने की दिन में घोषणा होने के साथ ही अब सीटेट की परीक्षा भी स्थगित करने की घोषणा हो गई है.


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ट्वीट कर लिखा कि 'वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए 5 जुलाई को सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। स्थितियां अनुकूल होने पर परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।' बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए सीबीएसई ने बाकी बचे हुए एग्जाम को लेकर बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में 10वीं और 12वीं की बाकी बची हुई परीक्षाओं को रद्द करने के अपने निर्णय के बारे में बताया.


CTET की परीक्षा 5 जुलाई को होने वाली थी. आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in - के मुताबिक परीक्षा सुबह व शाम की दो शिफ्ट में होने वाली थी. साथ ही जून के दूसरे हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा भी सीबीएसई ने कर दी थी. लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है. देशभर में कोरोना वायरस के लगातार तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाली परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया है. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की लंबित परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होनी थीं.