ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चाणक्य IAS एकेडमी ने सेमिनार का किया आयोजन, सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का किया मार्गदर्शन

PATNA: स्वतंत्र भारत के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को मद्देनजर रखते हुए, "चाणक्य IAS एकेडमी" के संस्थापक एवं प्रमुख सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा द्वारा सेमिनार क

चाणक्य IAS एकेडमी ने सेमिनार का किया आयोजन, सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं का किया मार्गदर्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: स्वतंत्र भारत के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को मद्देनजर रखते हुए, "चाणक्य IAS एकेडमी" के संस्थापक एवं प्रमुख सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार छात्रों के विचारों को बढ़ावा देने और उनको प्रेरित करने का एक मंच है। सेमिनार के दौरान सक्सेस गुरु ए.के. मिश्रा ने शिक्षा के महत्व को बताया और छात्रों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता की बात की।


सेमिनार में संस्थान के संस्थापक और निदेशक सक्सेस गुरु A.K. मिश्रा एवं रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए केवल कड़ी मेहनत की ही नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क की भी आवश्यकता होती है। उम्मीदवारों को सफल होने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ-साथ एक स्पष्ट रणनीति की भी आवश्यकता होती है। सक्सेस गुरु A.K. मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अभ्यर्थियों को यह भी मार्गदर्शन दिया कि कैसे सही वैकल्पिक विषय का चयन किया जाए, कैसे प्रभावी ढंग से समय का प्रबंधन किया जाए और कैसे मजबूत लेखन शैली विकसित की जाए।


इससे पहले चाणक्या आईएएस एकेडमी के बिजनेस हेड ऋषभ सिन्हा ने एकेडमी की स्वर्णिम उपलब्धियों की चर्चा की। डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के उत्थान की कुंजी है और हमारे युवा भविष्य को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। चाणक्य IAS एकेडमी का लक्ष्य युवाओं को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करके उन्हें समृद्धि और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाना है। इस सेमिनार के माध्यम से युवा पीढ़ी को समर्पित और उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से समाज में उनके योगदान की महत्वपूर्णता को समझाने का प्रयास किया गया है।


छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया कि चाणक्या आईएएस एकेडमी के पटना में तीन ब्रांच बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड चौराहा और राजा बाजार एवं बिहार में चौथी शाखा गया में खोली गई जो ग्राउंड फ्लोर, बद्री कैलाश चरण, बिसाइड चोपड़ा एजेंसी, रामेश्वर सिन्हा पथ, साउथ ऑफ़ बिसर तालाब गया के पास स्थित है, समेत देश के 16 राज्यों में 30 शाखाएं हैं।  विस्तृत निःशुल्क counselling के लिए छात्र 8929702344 पर कॉल कर सकते हैं।

टैग्स