ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीबीएसई एग्जाम को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दसवीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टली

DELHI : सीबीएसई एग्जाम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार ने सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है. दसवीं की परीक्षा को सरकार ने फिलहाल रद्द कर दिया है.

सीबीएसई एग्जाम को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दसवीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टली
First Bihar
3 मिनट

DELHI : सीबीएसई एग्जाम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार ने सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है. दसवीं की परीक्षा को सरकार ने फिलहाल रद्द कर दिया है. जबकि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा टाल दी गई है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर आज एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी. दोपहर 12 बजे से लगातार प्रधानमंत्री खुद सीबीएसई परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इस बैठक के बाद सरकार ने यह फैसला किया है.


सीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं अब नहीं ली जाएंगी. सीबीएसई 10वीं के पेपर्स जो कि 4 मई से 14 जून तक होने थे, उन्हें पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है. बोर्ड की ओर से छात्रों के परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर्स दे दिए जाएंगे. अगर कोई छात्र या छात्रा अपने नंबर्स से खुश नहीं होगा, तो उसे बाद में एग्जाम देने का मौका मिलेगा.  आदेश के मुताबिक 4 मई से 14 जून तक होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. 1 जून को एक और बैठक होगी, जिसमें तब के हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा. अगर परीक्षाएं होंगी तो 15 दिन पहले ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा. जबकि 12वीं की परीक्षा को लेकर 1 जून को दोबारा बैठक की जाएगी. छात्रों को परीक्षा के 15 दिन पहले इस बात की जानकारी दी जाएगी कि आखिर परीक्षा कब शुरू होगी. 


बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', शिक्षा सचिव और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और इसी बैठक में उन्होंने सीबीएसई की 10वीं परीक्षा रद्द करने और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं फिलहाल स्थगित करने का बड़ा निर्णय लिया.



गौरतलब हो कि देश भर में फिर से बढ़ रहे कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों और रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में लगाये जा रहे प्रतिबंधों को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की मांग की जा रही थी.



टैग्स

संबंधित खबरें