ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BPSC ने जारी की नई डेट शीट, 14 नवंबर को जारी होगा 67वीं प्रारंभिक पुनर्परीक्षा का रिज़ल्ट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा और परिणाम को लेकर नया डेट शीट जारी कर दिया है। आयोग के तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, बीपीएससी की 67वीं मुख्य परीक्ष

BPSC ने जारी की नई डेट शीट, 14 नवंबर को जारी होगा  67वीं प्रारंभिक पुनर्परीक्षा का रिज़ल्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा और परिणाम को लेकर नया डेट शीट जारी कर दिया है। आयोग के तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, बीपीएससी की 67वीं मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर 2022 को जबकि बीपीएससी की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। वहीं, 30 सितंबर को आयोजित हुई 67वीं प्रारंभिक पुनर्परीक्षा का रिज़ल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसके आलावा सीडीपीओ 2022 मुख्य परीक्षा का परिणाम 9 जनवरी को जारी किया जाएगा। 


बता दें कि, बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से इसी महीने 8 नवंबर को सीडीपीओ 2022 मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके आलावा इस डेट शीट को लेकर सबसे अधिक इंतजार  67वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी कर रहे थे। बता दें कि, इस परीक्षा का सबसे पहले आयोजन मई महीने में किया गया था। लेकिन, प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। उसके बाद 30 सितंबर को आयोग ने इसका  पुनर्परीक्षा आयोजित करवाया था। इस कारण इसका सबसे अधिक इंतजार किया जा रहा था। 


गौरतलब हो कि, इसबार कॉपियों का मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आते ही 68वीं का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। अभी कुछ विभागों से रिक्तियां नहीं आ सकी हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी इसे www.bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकेंगे। प्रीलिम्स में पास अभ्यर्थी के लिए जनवरी में मुख्य परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।