ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बीपीएससी ने स्थगित किया DPRO की परीक्षा, 16 नवंबर से 18 नवंबर तक होना था एग्जाम

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित सहायक निदेशक सह जिला जनसम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बता दें कि, अभी तक डीपीआरओ की परीक्षा की तिथि 16 नवंबर

बीपीएससी ने स्थगित किया  DPRO की परीक्षा, 16 नवंबर से 18 नवंबर तक होना था एग्जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित सहायक निदेशक सह जिला जनसम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बता दें कि, अभी तक डीपीआरओ की परीक्षा की तिथि 16 नवंबर से 18 नवंबर तक घोषित की गई थी। लेकिन, अब इसे स्थगित कर दिया गया है। वहीं अब बीपीएससी की ओर से बीते सोमवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। 


दरअसल, डीपीआरओ परीक्षा के संबंध में आयोग के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में लिखा गया है कि आयोग के तरफ से आयोजित की जानेवाली सहायक निदेशक सह जिला जनसम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) की लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है। वहीं, यह परीक्षा अब कब आयोजित करवाई जाएगी इसको लेकर अभी तक कोई तारीख नहीं तय की गई है। बताया गया है कि इस परीक्षा के पुन: आयोजन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 


गौरतलब हो कि, इस परीक्षा को रद्द करने के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि अभ्यर्थियों ने लेट से सिलेबस अपलोड होने का मुद्दा उठाया था। कुछ छात्र बीपीएससी के कार्यालय भी पहुंचे थे. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा की तिथि 16 से 18 नवंबर घोषित की गई थी जबकि परीक्षा के पांचवें पत्र का सिलेबस 28 अक्टूबर को वेबसाइट पर अपलोड किया गया। ऐसे में दर्जनों छात्रों ने आयोग को ईमेल करके परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। 


बताया जा रहा कि इस परीक्षा के लिए पटना विश्वविद्यालय का जो सिलेबस डाला गया है वह आधा अधूरा और पुराना है। इसको लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। बीपीएससी कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि 21 दिन पहले एडमिट कार्ड लोड करने का नियम है। वहीं, बीपीएससी की ओर से मेंस परीक्षा का सिलेबस मुख्य परीक्षा के कुछ दिन पहले अपलोड किया जा रहा है वो भी पूरा नहीं है ऐसे में तैयारी किस तरह से किया जाए।  इसी को लेकर यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है।