ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

67वीं परीक्षा के लिए BPSC ने बदली नोटिफिकेशन की तिथि, 503 पदों के लिए दिसंबर में होगा एग्जाम

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67 वीं प्रतियोगिता परीक्षा के नोटिफिकेशन की तिथि बदल दी है। अब 20 सितंबर तक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके तहत सामान्य प्रशासन की ओर से

67वीं परीक्षा के लिए BPSC ने बदली नोटिफिकेशन की तिथि, 503 पदों के लिए दिसंबर में होगा एग्जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67 वीं प्रतियोगिता परीक्षा के नोटिफिकेशन की तिथि बदल दी है। अब 20 सितंबर तक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके तहत सामान्य प्रशासन की ओर से 503 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 12 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन होगा जिसे लेकर बीपीएससी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। 


वहीं 65वीं बिहार लोक सेवा आयोग मेन्स का फाइनल रिजल्ट सितंबर के अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आ जाएगा। परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एक हफ्ते के अंदर रिक्तियां आ जाएगी। इस परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के सबसे अधिक 133 पद हैं। वहीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद और बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद शामिल हैं।


वहीं 523 पदों के लिए हुई 65वीं संयुक्त परीक्षा का साक्षात्कार खत्म हो चुका है। इसमें कई अभ्यर्थियों के मेडिकल रिपोर्ट पर आपत्ति होने  के बाद पीएमसीएच अधीक्षक की अध्यक्षता में बनी एक कमेटी में मेडिकल कराया जा रहा है। कई अभ्यर्थियों के कान व आंख के दिव्यांगता को लेकर मेडिकल टीम ने IGIMS में जांच कराने की अनुशंसा की है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद अंतिम रुप से परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

टैग्स