ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

BPSC की परीक्षा कैंसल, कोरोना वायरस के कारण सहायक इंजीनियर की टली परीक्षा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां BPSC ने अपनी परीक्षा कैंसल करने की घोषणा की है. बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा को कोरोना वायरस के चल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां BPSC ने अपनी परीक्षा कैंसल करने की घोषणा की है. बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया है. सहायक अभियंता 2019 मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 मार्च और 29 मार्च को होने वाली थी. जिसे फिलहाल अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है.



एग्जाम कैंसल करने को लेकर बीपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है. विज्ञापन संख्या 01/2019 सहायक अभियंता 2019 मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मार्च और 22 मार्च को किया जाना था, वहीं विज्ञापन संख्या 02/2019, 03/2019, 04/2019 सहायक अभियंता 2019 मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 मार्च और 29 मार्च को किया जाना था. आपको बता दें कि बीपीएससी ने सहायक अभियंता की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की दिसंबर में जारी की गई थी. प्रारंभिक परीक्षा 5 अगस्त से 9 सितंबर 2019 तक आयोजित की गई थी. 


बीपीएससी ने लिखा है कि सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा टाल दी गई है, क्योंकि कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी एजुकेशनल संस्थानों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. आपको बता दें कि बीपीएससी ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 मार्च को जारी करने थे, हालांकि इनके जारी होने को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है. इसके लिए वेबसाइट के लिए को चेक करते रहने होगा.

टैग्स