ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BPSC को मिली टीचर बहाल करने की जिम्मेदारी, चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी, जानिए क्या होगा खास

PATNA: सरकार ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 को महीनों के इंतजार के बाद मंजूरी दी. जिसके बाद से शिक्षकों की नियुक्ति BPSC के जरिए से होगी जो राज्यस्तरीय परीक्षा लेगा. यानी अब

BPSC को मिली टीचर बहाल करने की जिम्मेदारी, चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी, जानिए क्या होगा खास
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: सरकार ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 को महीनों के इंतजार के बाद मंजूरी दी. जिसके बाद से शिक्षकों की नियुक्ति BPSC के जरिए से होगी जो राज्यस्तरीय परीक्षा लेगा. यानी अब बिहार लोक सेवा आयोग को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इसको लेकर BPSC के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने आज यानी बुधवार को ट्वीट करके जानकारी दी है कि यह अब ऑफिशियल हो गया है कि बीपीएससी को टीचर नियुक्ति एग्जाम संचालित करने के लिए अधिसूचित किया गया है. यह हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर से समर्थन और विश्वास की उम्मीद है.


चेयरमैन ने लिखा कि हम अपनी तरफ से इस पूरी प्रक्रिया को एकदम साफ और पक्षपात रहित करने के लिए कमिटेड हैं. मालूम हो कि बीते दिनों राज्य सरकार के द्वारा शिक्षक नियोजन को लेकर नई नियमावली पर मुहर लगाई गई थी. नई नियमावली लागू होने के बाद शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग को देने की बात कही गई थी. साथ ही साथ अब तक नियोजन के विभिन्न प्राधिकार को भंग कर दिया गया था.


बता दे कि बिहार लोक सेवा आयोग चेयरमैन ने ट्वीट कर कहा कि अब ऑफिशियल हो गया है कि बीपीएससी को टीचर नियुक्ति एग्जाम संचालित करने के लिए अधिसूचित किया गया है. यह हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर से समर्थन और विश्वास की उम्मीद है. हम अपनी तरफ से इस पूरी प्रक्रिया को एकदम साफ और पक्षपात रहित करने के लिए कमिटेड हैं.

टैग्स