ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BPSC 68 वीं मेन्स एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने 68 वीं मैंस एग्जाम को लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। पीटी परीक्

BPSC 68 वीं मेन्स एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने 68 वीं मैंस एग्जाम को लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। पीटी परीक्षा में पास स्टूडेंट अप्रैल महीने के 6 तारीख से लेकर 20 तारीख तक मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 22 अप्रैल तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।


वहीं, आयोग ने बताया कि इस बार मेंस परीक्षा 12, 17 और 18  मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करते समय वैकल्पिक विषय का जिक्र करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म में भरे गए वैकल्पिक विषय का एग्जाम 18 मई को दूसरी शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएगी।


मालुम हो कि, इस बार 68वीं पीटी परीक्षा में 2,58,036 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 3590 उम्मीदवार सफल घोषित किये गये हैं। अब ये सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरेंगे। आयोग ने बताया है कि मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा बल्कि ऑनलाइन माध्यम से ही उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।


वहीं, मैंस एग्जाम 12 मई को एक पाली में 9:30 बजे से 12:30 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र की परीक्षा होगी। इसके बाद17 मई को दो पालियों में परीक्षा होगी।पहली पाली 9:30 बजे से 12:30 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र व दूसरी पाली में दो बजे से शाम पांच बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 18 मई को भी दो पालियों में परीक्षा होगी।पहली पाली 9:30 बजे से 12:30 बजे तक निबंध व दूसरी पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक ऐच्छिक (वैकल्पिक) विषय की परीक्षा होगी।


इधर, आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को यह निर्देश दिया है कि उन्हें एक घंटे पहले सेंटर के अंदर प्रवेश कर लेना होगा। 68वीं मुख्य परीक्षा से उत्तर पुस्तिका में अलग-अलग प्रश्नों का अलग-अलग पेज निर्धारित रहेगा, यानी किस प्रश्न का उत्तर किस पेज पर लिखना है, यह रहेगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई को घोषित किया जायेगा। बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए इंटरव्यू राउंड अगस्त से है और अंतिम परिणाम नौ अक्तूबर को घोषित किया जायेगा।