ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बड़ी खबर: BPSC 64वीं के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, रिजल्ट की तारीख का एलान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार लोक सेवा आयोग 64वीं के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बीपीएससी ने सोशल मीडिया पर 64वीं के फाइनल रिजल्ट

बड़ी खबर: BPSC 64वीं के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, रिजल्ट की तारीख का एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार लोक सेवा आयोग 64वीं के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बीपीएससी ने सोशल मीडिया पर 64वीं के फाइनल रिजल्ट को लेकर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. आयोग की ओर से नोटिस जारी का एलान  कर दिया गया है कि बीपीएससी का रिजल्ट आखिरकार कब तक आएगा. 


बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने इस बाबत सफाई देते हुए कहा है कि 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करने के संबंध में सोशल मीडिया में अनेक प्रकार की खबरें प्रकाशित की जा रही हैं. इस संबंध में आयोग स्पष्ट करना चाहता है कि परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है. 


आयोग ने बुधवार को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया जारी है, फाइनल रिजल्ट जून के पहले सप्ताहांत में जारी किए जाने की संभावना है. यानि कि परीक्षा का रिजल्ट जून के वीकेंड तक आ जायेगा. गौरतलब हो कि बीपीएससी ने 64वीं सिविल सेवा की संयुक्त परीक्षा के लिए साल 2018 में विज्ञापन निकाला था लेकिन इस परीक्षा का काम अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है.


आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बीपीएससी के रिजल्ट को लेकर सवाल उठाया था. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि जिसका साक्षात्कार फरवरी में ही संपन्न हो चुका है. तीन साल में 64वीं बीपीएससी का पीटी, मेंस व साक्षात्कार पूरा किया. लेकिन, अभी तक अंतिम रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया. इंटरव्यू खत्म होने के बाद सामान्यत: एक सप्ताह में परिणाम आ जाना चाहिए.


बड़ी खबर: BPSC 64वीं के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, रिजल्ट की तारीख का एलान