ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार में नौकरियों की भरमार, नीतीश सरकार हाइकोर्ट और परिवहन विभाग में 750 नियुक्तियां करेगी

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई बड़े फैसले कैबि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं. पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के बाद पर 397 लोगों की बहाली करने की स्वीकृति दी गई है. 


सरकार ने इसके साथ ही परिवहन विभाग में क्लर्क के पद पर 353 बहाली की स्वीकृति दी गई है. नीतीश कैबिनेट ने इस अहम बैठक में कोरोना महामारी से लड़ाई को लेकर बिहार आकस्मिक निधि से 809 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी है. इसके साथ ही होम क्वारंटाइन में रह रहे प्रवासी मजदूरों को "प्रवासी मजदूर निष्क्रमण सहायता" की राशि को पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भुगतान करने की स्वीकृति दी गई है.


इसके अलावा इस अहम बैठक में समाजवादी नेता और भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती प्रत्येक साल 3 जून को मुजफ्फरपुर में राजकीय सामारोह के रूप में मानाने का निर्णय लिया है. शिक्षा विभाग में शोध एवं प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत विनोदानंद झा का संविदा पर नियोजन अगले 2 साल के लिए बढ़ाने की स्वीकृति दी गई है.