ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: युवाओं के लिए खुशखबरी, राजस्व विभाग में होने जा रही बंपर बहाली, जानिए पूरी डिटेल

PATNA: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है बता दें राजस्व विभाग में सरकार बहाली करने जा रही है. इसको लेकर बहाल कर्मियों को विशेष सर्वेक्षण और और बंदोबस्ती के काम में लगाया जाएगा

बिहार: युवाओं के लिए खुशखबरी, राजस्व विभाग में होने जा रही बंपर बहाली, जानिए पूरी डिटेल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है बता दें राजस्व विभाग में सरकार बहाली करने जा रही है. इसको लेकर बहाल कर्मियों को विशेष सर्वेक्षण और और बंदोबस्ती के काम में लगाया जाएगा. इस बात जानकारी बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने विधान परिषद में दी. विधान परिषद में बजट पर वाद-विवाद के बाद सरकार के जवाब में वह बोल रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि इसे तीन महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. कुल 10 हजार पदों पर भर्तियां होंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने सदन को दी.


बजट सत्र में आलोक मेहता ने कहा कि विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य ससमय पूरा करने एवं अंचलों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य प्रारंभ करने के लिए 15 हजार पद स्वीकृत हैं. दस हजार 101 पदों पर बहाली की प्रक्रिया तीन महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी.


इस पद पर होगी बहाली

दस हजार से अधिक पदों में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिए 355, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिए 758, विशेष सर्वेक्षण अमीन के लिए 8244 और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 744 सीट पर बहाली होगी. आलोक मेहता ने कहा कि ऑनलाइन टेस्ट लेकर सीधी बहाली की जाएगी. उन्होंने बताया, 'भूअभिलेख का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है.


सदन में मंत्री आलोक मेहता ने दाखिल-खारिज से लेकर जनता के हित में कार्यप्रणाली में किए गए सुधार संबंधित बिंदुओं की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट किया. ऑनलाइन सेवाओं के बारे में कहा कि इन सेवाओं का लाभ आम लोगों को और विभाग को भी मिल रहा है. अब तक दाखिल-खारिज के एक करोड़ 89 हजार मामले आए. इनमें से 91 लाख से अधिक का निष्पादन हो गया. इसकी जांच के लिए डबल सिस्टम विकसित किया गया है.



टैग्स