ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

आ गया बिहार STET का रिजल्ट: साइंस, उर्दू और संस्कृत के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी

PATNA : बिहार में STET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. साइंस, उर्दू और संस्कृत के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोम

आ गया बिहार STET का रिजल्ट: साइंस, उर्दू और संस्कृत के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में STET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. साइंस, उर्दू और संस्कृत के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर के साथ माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2019 के पेपर-1 का परिणाम जारी किया. 


गौरतलब हो कि रिजल्ट नहीं निकालने से नाराज शिक्षक उम्मीदवारों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विरोध शुरू किया था. इसके बाद शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के तीन विषयों के लंबित परिणाम जल्द ही जारी किया जायेगा. आपको बता दें कि 2019 में 15 विषयों के लिए STET की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 विषयों के परिणाम लंबे इंतजार के बाद मार्च में घोषित किए गए. गया जिले के एक परीक्षा केंद्र से कथित पेपर लीक और हंगामे की रिपोर्ट के कारण तीन विषयों (उर्दू, संस्कृत और विज्ञान) के परिणाम लंबित थे.


आ गया बिहार STET का रिजल्ट: साइंस, उर्दू और संस्कृत के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी


दरअसल STET की परीक्षा जनवरी 2019 में आयोजित की गई थी. गया के एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा करने के आरोप में 106 अभ्यर्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया था. बाद में परीक्षा को ही कैंसिल कर दिया गया और दोबारा सितंबर में परीक्षा आयोजित की गई. फिर परीक्षा से निष्कासित परीक्षार्थी पटना हाईकोर्ट चले गए. उनकी याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि निकाले गए परीक्षार्थियों की भी परीक्षा ली जाए. ये सभी उर्दू, संस्कृत और विज्ञान विषय के अभ्यर्थी थे. जिनका रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है.


यहां क्लिक कर देखिये रिजल्ट - bsebstet2019.in