ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार सरकार के इस विभाग में बंपर वैकेंसी, 3 हजार से अधिक युवाओं की होगी बहाली

PATNA : बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बंपर वैकेंसी है. रिक्त पदों पर बिहार सरकार 3 हजार से अधिक युवाओं को बहाल करने जा

बिहार सरकार के इस विभाग में बंपर वैकेंसी, 3 हजार से अधिक युवाओं की होगी बहाली
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बंपर वैकेंसी है. रिक्त पदों पर बिहार सरकार 3 हजार से अधिक युवाओं को बहाल करने जा रही है. अंचलों में डाटा इंट्री ऑपरेटरों और अन्य तकनीकी कर्मियों की आवश्यकता को देखते हुए कुल 3883 पदों की स्वीकृति दी गयी है.


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अमीन की कमी को दूर करने के लिए संविदा के आधार पर सृजित कुल 550 पदों में से 486 अमीन का नियोजन कर नौ मार्च को प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में रिक्त पदों पर जिसे तत्काल बेल्ट्रॉन, आउटसोर्सिंग से युवाओं को लिया जायेगा. बताया जा रहा है कि सिस्टम एनालिस्ट के एक पद, प्रोग्रामर के पांच पद, डाटा इंट्री ऑपरेटर के ग्रेड-सी के 139 पद, डाटा इंट्री ऑपरेटर ग्रेड- ए के 3738 पद शामिल है.


जानकारी मिली है कि विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 215, विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 339, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 319 और विशेष सर्वेक्षण अमीन के 1178 पद पर संविदा पर आधारित नियुक्ति एवं प्रशिक्षण का कार्य पूरा किया गया है. 1668 नियमित अमीन तथा 4353 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति भी शीघ्र कर लिये जाने की संभावना है.


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने आगे जानकारी दी है कि राजस्व कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रमंडल स्तर पर लगातार गहन समीक्षा की जा रही है. अभी तक मगध, सारण और मुजफ्फरपुर प्रमंडलों में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा की गई है. शेष प्रमंडलों में भी शीघ्र समीक्षा कार्य किया जायेगा. अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने सभी जिलों के जिलाधिकारी सह समाहर्ता को राजस्व कर्मचारियों के पदस्थापन को लेकर दिशा- निर्देश जारी किये हैं. राज्य मुख्यालय द्वारा जारी की जाने वाली कर्मचारियों के काम की मासिक रैंकिंग में 25 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों का ही अंचलों में पदस्थापन दिया जायेगा.