ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चुनाव के बाद सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार पुलिस में निकली 8415 पदों पर वैकेंसी, यहां भरें ऑनलाइन फॉर्म

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सरकार ने युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार की ओर से बिहार पुलिस में खाली पड़े 8415 पदों पर वैकेंसी निकाली गई ह

चुनाव के बाद सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार पुलिस में निकली 8415 पदों पर वैकेंसी, यहां भरें ऑनलाइन फॉर्म
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सरकार ने युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार की ओर से बिहार पुलिस में खाली पड़े 8415 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस खबर में नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक कर इच्छुक कैंडिडेट्स अपना फॉर्म भर सकते हैं.


केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है. सीएसबीसी के विज्ञापन संख्या 5/2020 के मुताबिक बिहार पुलिस, बिहार मिलिट्री पुलिस, विशेषीकृत इंडियन रिजर्व वाहिनी और बिहार राज्य औधोगिक सुरक्षा वाहिनी में 8415 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.


👉 यहां से डाउनलोड करें सिलेबस


सामान्य वर्ग के 3489, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 842, अनुसूचित जाति के लिए 1307, अनुसूचित जनजाति के लिए 82, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 1470, पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 980 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 245 पदों पर बहाली निकाली गई है. 


👉 यहां भरें ऑनलाइन फॉर्म


सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कांस्टेबल के मुताबिक 13 नवंबर से इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जायेंगे. 14 दिसंबर तक कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


👉 यहां क्लिक कर देखें पूरा डिटेल्स


पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर इच्छुक अभ्यर्थी अपना फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जो अभ्यर्थी 30 प्रतिशत से कम अंक लाएंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए नहीं बुलाया जायेगा. 

टैग्स