ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में शिक्षक नियोजन का हाल : पंचायत स्तर पर साढ़े 8 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली रह गए

PATNA : बिहार में पंचायत स्तर पर शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया जारी है. नियोजन की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में अभी भी शिक्षकों के पद खाली रह गए हैं. शिक्षा विभाग की तरफ से जो ता

बिहार में शिक्षक नियोजन का हाल : पंचायत स्तर पर साढ़े 8 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली रह गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत स्तर पर शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया जारी है. नियोजन की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में अभी भी शिक्षकों के पद खाली रह गए हैं. शिक्षा विभाग की तरफ से जो ताजा आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक 478 प्रखंडों के 4 हजार 412 पंचायत नियोजन इकाईयों में 12 जुलाई को 20 हज़ार 803 शिक्षकों की बहाली के लिए काउंसिलिंग के बाद 8 हजार 594 पद खाली रह गए. काउंसिलिंग के बाद 12 हजार 209 शिक्षकों के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ.  


मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 1589 पद थे, जिसमें सबसे अधिक 883 अभ्यर्थी चयनित हुए. पदों के रिक्त रहने कारण कोटिवार अभ्यर्थियों को नहीं मिलना बताया गया. कक्षा 1 से 5 तक के लिए 50 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं. कई जगहों पर महिला अभ्यर्थी नहीं मिले. रिक्त पदों के लिए अलग से बहाली प्रक्रिया होगी. 




शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के दौरान कई तरह की गड़बड़ी की भी शिकायतें मिली हैं. कई पंचायत नियोजन इकाईयों की काउंसिलिंग में शिक्षा विभाग को गड़बड़ी की शिकायत मिली है. इस मामले में प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को सभी डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को पत्र भेजकर तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट मांगी है.  अभ्यर्थियों से शिकायत मिली है कि कुछ नियोजन इकाईयों द्वारा काउंसिलिंग की प्रक्रिया के लिए विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया गया. 

टैग्स