ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, कई विभागों में वैकेंसी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव से ठीक पहले हो रही नीतीश मंत्रिमंडल की बैठकों में युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला जा रहा है. शुक्रवार को

चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, कई विभागों में वैकेंसी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव से ठीक पहले हो रही नीतीश मंत्रिमंडल की बैठकों में युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोला जा रहा है. शुक्रवार को हुई नीतीश की बैठक में बिहार सरकार के कई विभागों में पद सृजन की स्वीकृति मिली है. अलग-अलग विभागों में 1331 पदों पर बहाली होगी.


विकसित बिहार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत 5 जिलों नालंदा, सीवान, बांका, समस्तीपुर और रोहतास में खोले जाने वाले 5 फार्मेसी कॉलेजों के लिए कुल 95 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. इसके आलावा आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी के परिसर में सेंटर ऑफ़ फिलोसोफी की स्थापना और इसके संचालन के लिए निदेशक और समन्वयक के एक-एक पदों की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी और सेंटर ऑफ़ स्टेम सेल टेक्नोलॉजी के लिए भी निदेशक और समन्वयक के एक-एक पदों यानी कि कुल 4 पोस्ट की स्वीकृति दी गई है.


नालंदा स्थित राजकीय दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए 178 पद और संलग्न शय्या के अस्पताल के लिए 144 पद यानी कि कुल 322 पदों की स्वीकृति दी गई है. पटना बांकीपुर स्थित डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए भी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए कुल 86 पदों की स्वीकृति दी गई है.


सात निश्चय योजना के अंतगर्त बिहार के विभिन्न संचालित एवं नव स्वीकृत मेडिकल हॉस्पिटल में खोले जाने वाले 16 और नालंदा में खोले जाने वाले 1 बीएससी नर्सिंग कॉलेज के लिए कुल 812 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. चुनावी साल में कैबिनेट की इस बैठक में लोक वित् एवं आर्थिक निति केंद्र (CEPPF) के तहत पटना के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कोटि के 10 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है.