ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में जल्द ही पुलिस महकमें में मिलेगी नौकरी, इन पदों पर होगी बहाली

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के उपरांत सरकारी और संविदा नौकरी को लेकर हर रोज किसी न किसी विभाग द्वारा छोटी संख्या में ही सही लेकिन बहाली जरूर निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अब

बिहार में जल्द ही पुलिस महकमें में मिलेगी नौकरी, इन पदों पर होगी बहाली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के उपरांत सरकारी और संविदा नौकरी को लेकर हर रोज किसी न किसी विभाग द्वारा छोटी संख्या में ही सही लेकिन बहाली जरूर निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अब जो ताजा अपडेट निकल कर सामने आया है, उसके मुताबिक राज्य में गृह विभाग द्वारा पुलिस महकमें में जल्द ही ड्राइवर के पदों पर बहाली निकालने की योजना बनाई जा रही है।  


मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि, राज्य में जल्द ही सभी श्रेणी के वाहन चालकों यानी ड्राइवरों की भर्ती होगी। गृह विभाग ने चालक सिपाही, वायरलेस चालक और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के चालक के पदों की नियुक्ति को लेकर पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा है। इसके साथ ही मुख्यालय को ड्राइवरों की नियुक्ति के लिए पद सृजन और रोस्टर की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी करने को भी कहा गया है। 


इसके आलावा गृह विभाग द्वारा एक और भी बड़ा निर्णय लिया गया है। गृह विभाग ने यह निर्देश दिया है कि, अब राज्य के सभी महिला थाना में महिला पुलिसकर्मियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सैनेटरी नैपकिन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत महिला थानों में सैनेटरी नैपकीन की वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही महिला थानों में निर्भया फंड से दो-दो वाहनों की खरीद किए जाने का भी प्रस्ताव मांगा गया है।