ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, इस साल होगी 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली

PATNA : बिहार में कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार काफी धीमी हो गई है. नए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में वैज्ञानिकों द्वारा जारी संभावित तीसरे लहर को लेकर बिह

बिहार स्वास्थ्य विभाग में बंपर वैकेंसी, इस साल होगी 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार काफी धीमी हो गई है. नए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में वैज्ञानिकों द्वारा जारी संभावित तीसरे लहर को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. ऐसे में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा साल 2021-22 में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली का ऐलान किया है.  


मंगल पांडेय ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक कर विस्तृत कार्य योजना बनाई है. व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए मानव बल की जरूररत है. इस क्रम में 6 हजार 338 विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक, 3270 आयुष चिकित्सक, 4671 GNM (NHM) और 9233 ANM (NHM) की नियुक्ति 15 सितंबर 2021 तक कर लेने का निर्देश दिया गया है. 


साथ ही अलग-अलग पदों पर लगभग 7 हजार नियुक्तियों की प्रक्रिया बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से पूरी करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा विभिन्न मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों और सदर अस्पताल से प्राप्त नीकू, पीकू और SNCU के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची BMSICL को उपलब्ध कराकर शीघ्र आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है.


मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए विभिन्न संयत्र, उपकरण और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. इसके तहत सभी CHC, रेफरल अस्पताल और PHC पर 2-2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सभी अनुमंडनलीय अस्पताल में 2-2 बाइपैप मशीन इस माह के अंदर भेजी जाएंगी. 54 अनुमंडल और जिला अस्पतालों में PSA प्लांट और सभी मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों में ऑक्सीजन टैंक अगले तीन महीने में लगाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है जिस क्रम में सभी अस्पतालों में काम शुरू हो चुका है.

टैग्स