ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में 90 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां शिक्षा विभाग ने बिहार के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नया शेड्यूल जारी किया है. अगले साल &n

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां शिक्षा विभाग ने बिहार के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नया शेड्यूल जारी किया है. अगले साल  31 मार्च तक बिहार के प्राइमरी स्कूलों में 90 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन के लिए अंतिम तिथि 23 नवंबर है. जनवरी में विभाग की ओर से फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. 


राज्य के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में 90 हजार शिक्षकों की नियुक्ति मार्च तक पूरी कर लेनी है. इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए जो शेड्यूल जारी किया है. उसमें मेधा सूची की तैयारी, मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन, मेधा सूची का प्रकाशन  के साथ-साथ फाइनल मेरिट लिस्ट की तिथि घोषित की गई है. 


सूबे के विभन्न पंचायतों सहित नियोजन इकाइयों के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. जिला की ओर से पंचायत और प्रखंड के मेधा सूची का अनुमोदन 24 फरवरी तक किया जाएगा. विभाग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच और शिक्षकों का नियोजन पत्र 31 मार्च तक करना है.


मेधा सूची की तैयारी 5 दिसंबर तक
मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन 11 दिसंबर
मेधा सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर
मेधा सूची पर आपत्ति 2 से 17 जनवरी 2020 तक
आपत्ति का निराकरण 21 जनवरी तक
मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन 25 जनवरी
जिला द्वारा पंचायत एवं प्रखंड के मेधा सूची का अनुमोदन 24 फरवरी तक
नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची सार्वजनिक29 फरवरी तक
मेधा सूची एवं आरक्षण रोस्टर पंजी के अनुरूप रिक्ति के अनुसार चयन सूची 5 मार्च तक
चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच और शिक्षकों को नियोजन पत्र 31 मार्च तक