ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार की बेटियों के लिए खुशखबरी- खाते में पैसे डालेगी नीतीश सरकार, जानें किस योजना का मिलने वाला है लाभ

PATNA : राज्य सरकार की तरफ से बिहार की बेटियों के लिए खुशखबरी है. बिहार के राजकीय, राजकीयकृत, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को जल्द स

बिहार की बेटियों के लिए खुशखबरी- खाते में पैसे डालेगी नीतीश सरकार, जानें किस योजना का मिलने वाला है लाभ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार की तरफ से बिहार की बेटियों के लिए खुशखबरी है. बिहार के राजकीय, राजकीयकृत, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को जल्द स्कूल ड्रेस के लिए राज्य सरकार की ओर से पैसे दिए जायेंगे. 


बता दें पोशाक की यह राशी पिछले साल यानी 2020-21 शैक्षिक सत्र की पहली से आठवीं कक्षा तक की छात्रों के लिए है .जिन्हें मुख्यमंत्री पोशाक योजना और बालिका पोशाक योजना की राशि दस दिनों के अंदर उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से शिक्षा विभाग देगा.


शिक्षा विभाग ने इसको लेकर राष्ट्रीय सूचना केंद्र के वरीय तकनीकी निदेशक को डीबीटी के माध्यम से बेटियों के खाते में राशि दस दिनों के अंदर ट्रांसफर कर सूचना देने को कहा है. शिक्षा विभाग बेटियों को पोशाक के एवज में 151 करोड़ सात लाख दो हजार पांच सौ रुपए खर्च करेगा.


बकौल प्राथमिक शिक्षा निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, 151 करोड़ में से 113 करोड़ 85 लाख 46 हजार 300 रुपए बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड, पटना के खाते में संचित राशि ICICI बैंक के तीन अधिकृत खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है. वहीं 37 करोड़ 21 लाख 56200 रुपए ICICI के एक अधिकृत बैंक खाते में स्थानांतरित किये गये हैं. 

टैग्स