ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के पांच यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार की हुई नियुक्ति, राजभवन से जारी हुई अधिसूचना ; देखें लिस्ट

PATNA : बिहार में नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ लेकर के आगमन के बाद से यूनिवर्सिटी स्तर के शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार बैठक आयोजित की जाती है। राज्यपाल आए दिन राज्यों के सभ

बिहार के पांच यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार की हुई नियुक्ति, राजभवन से जारी हुई अधिसूचना ; देखें लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ लेकर के आगमन के बाद से यूनिवर्सिटी स्तर के शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार बैठक आयोजित की जाती है। राज्यपाल आए दिन राज्यों के सभी विसी को पास बुला बैठक करते हैं और आमूल-चूल परिवर्तन करने का आदेश भी निर्गत करते हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राज्य के पांच यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की नियुक्ति की है।


बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बिहार के पांच यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार की नियुक्ति की है। इसकी अधिसूचना भी राजभवन की तरफ से जारी कर दी गई है। इन सभी रजिस्ट्रार को आज से कार्यभार संभालने का आदेश दे दिया गया। गवर्नर के तरफ से सिवान के डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार पंडित को एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है। इसके साथ ही पटना विश्वविद्यालय में इंग्लिश विभाग के एसोसिएट प्रो समीर कुमार शर्मा को मगध यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है। 


इसके साथ ही जेपी विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ रंजीत कुमार को जेपी विश्वविद्यालय का ही रजिस्ट्रार बनाया गया है। इसके आलावा कर्नल (रिटायर्ड) बिजोय कुमार ठाकुर को मुंगेर विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक डॉ बिजोय कुमार झारखंड के निवासी हैं। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ संजय कुमार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बनाया गया है।राज्यपाल के प्रधान सचिव रोबर्ट एल चोंग्थू की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि - यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


इधर, राजभवन की तरफ से जारी एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक कर्नल कमलेश कुमार को अगले आदेश तक के लिए एक बार फिर एमएमएच अरेबिक एंड पर्शियन विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। इससे पहले एक आदेश जारी कर रजिस्ट्रार के रूप में उनके काम करने पर राजभवन ने ही पाबंदी लगा दी थी।