ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के बेरोजगारों को बड़ा झटका, फिर स्थगित हुई परीक्षा, जाने क्यों हुआ ऐसा

PATNA : बिहार के बेरोजगारों को फिर से एक झटका लगा है. ये काफी हैरान करने वाली बात है. दरअसल बिहार के बेरोजगारों को इसलिए झटका लगा है क्योंकि बीपीएससी यानी कि बिहार लोक सेवा आय

बिहार के बेरोजगारों को बड़ा झटका, फिर स्थगित हुई परीक्षा, जाने क्यों हुआ ऐसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के बेरोजगारों को फिर से एक झटका लगा है. ये काफी हैरान करने वाली बात है. दरअसल बिहार के बेरोजगारों को इसलिए झटका लगा है क्योंकि बीपीएससी यानी कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. 


बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सहायक अभियंता भर्ती 2020 परीक्षा को स्थगित कर दी है. पत्र में यह बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 03/2020,  07/2020, 08/2020, और 09/2020 की भर्ती की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं. गौरतलब हो कि पिछले साल 21 सितंबर को बीपीएससी ने नोटिस जारी कर बताया था कि अप्रैल महीने में परीक्षाएं ली जाएंगी लेकिन अब इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.


आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि ऊपर दिए गए विज्ञापनों जिनकी परीक्षाएं अप्रैल में होने को प्रस्तावित थीं. इन परीक्षाओं के आयोजन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती परीक्षा स्थगित होने की सूचना आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते है.


बिहार के बेरोजगारों को बड़ा झटका, फिर स्थगित हुई परीक्षा, जाने क्यों हुआ ऐसा


पिछले नोटिफिकेशन के मुताबिक विज्ञापन संख्या 03/2020 की परीक्षा 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को होने वाली थी. 07/2020 की परीक्षा 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को प्रस्तावित था. इसी तरह 08/2020 की परीक्षा 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को होने वाला था. विज्ञापन संख्या 09/2020 की परीक्षा 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.

बिहार के बेरोजगारों को बड़ा झटका, फिर स्थगित हुई परीक्षा, जाने क्यों हुआ ऐसा