ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

डीएलएड परीक्षा की तारीखों का एलान, बिहार बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, यहां देखिये पूरा रूटीन

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड की विशेष परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अगले महीने 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक डीएल

 डीएलएड परीक्षा की तारीखों का एलान, बिहार बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, यहां देखिये पूरा रूटीन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड की विशेष परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अगले महीने 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक डीएलएड की विशेष परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी. पहली सीटिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी सीटिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डीएलएड की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 24 मार्च से उपलब्ध रहेगा. संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपल पहले से उपलब्ध कराये गए यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम लॉग इन कर संस्थान के छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करे सकेंगे.


बिहार बोर्ड ने कहा है कि प्रिंसिपल एडमिट कार्ड पर सिग्नेचर और मुहर लगा कर ही परीक्षार्थियों को देंगे. गौरतलब हो कि सम्बद्धता प्राप्त निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के संशोधित सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं और निजी प्रशिक्षण महाविद्यालयों के सत्र 2017-19 की आयोजित परीक्षा में अनुपस्थित/अनुतीर्ण परीक्षार्थियों के लिए इस विशेष परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.


यहां देखिये डीएलएड परीक्षा का पूरा शेड्यूल - 


 डीएलएड परीक्षा की तारीखों का एलान, बिहार बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, यहां देखिये पूरा रूटीन