ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के सेंटर पहुंचने का समय बदला, अब पहले बंद हो जाएंगे गेट

PATNA: बिहार बोर्ड से मेट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट यह खबर जरुर पढ़ ले. बिहार बोर्ड समिति ने बेहद जरूरी आदेश जरी किए है. नए आदेश के अनुसार बोर्ड ने स्टूडेंट्स से आधा घंटा पहले तक परीक्षा सेंटर

Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के सेंटर पहुंचने का समय बदला, अब पहले बंद हो जाएंगे गेट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार बोर्ड से मेट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट यह खबर जरुर पढ़ ले. बिहार बोर्ड समिति ने बेहद जरूरी आदेश जरी किए है. नए आदेश के अनुसार बोर्ड ने स्टूडेंट्स से आधा घंटा पहले तक परीक्षा सेंटर पहुंच जाने के लिए कहा है. सेंटर का गेट आधा घंटा पहले बंद हो जाएंगे. बता दे पहले परीक्षा शुरू होने के समय से 10 मिनट पहले गेट बंद होने थे. 


मालूम हो बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक ली जाएगी. बिहार बोर्ड ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से मैट्रिक परीक्षा आयोजित करने के लिए यह फैसला लिया है. मेट्रिक का एग्जाम सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 9.30 बजे से शुरू होनी है. वही दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 1.45 बजे से शुरू होनी है. जहां पहले सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के लिए गेट बंद होने का समय 9.20 बजे था लेकिन अब गेट 9 बजे बंद कर दिया जाएगा. और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा में गेट 1.15 बजे बंद कर दिया जाएगा. 


इस आदेश के अनुसार सुबह की शिफ्ट के परीक्षार्थियों को 9 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के स्टूडेंट्स को 9 बजे तक निश्चित तौर पर परीक्षा केंद्र मे प्रवेश कर जाना है. आपको बता दे कि समिति के आदेश के अनुसार किसी भी कैंडिडेट के पास इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच या मैगनेटिक वॉच पहनकर आने की अनुमति नहीं है. परीक्षार्थी सिर्फ सुई वाली घड़ी पहनकर exam सेंटर में प्रवेश कर सकते हैं. अगर कोई परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक, स्मार्ट या मैगनेटिक वॉच पहनकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया तो उसे निष्कासित किया जा सकता है.


टैग्स