ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar 12th Results 2022: अगर आप अपने रिजल्ट से खुश नहीं तो कराएं Scrutiny, यहां जानें सभी डिटेल्स

PATNA : बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट हाल में ही जारी किया जा चुका है. जिसमें इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक संख्या में छात्र पास हुए है और अच्छे नंबरों से पास हुए हैं. किंतु कुछ छात्र का रिजल्ट अच्

Bihar 12th Results 2022: अगर आप अपने रिजल्ट से खुश नहीं तो कराएं Scrutiny, यहां जानें सभी डिटेल्स
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट हाल में ही जारी किया जा चुका है. जिसमें इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक संख्या में छात्र पास हुए है और अच्छे नंबरों से पास हुए हैं. किंतु कुछ छात्र का रिजल्ट अच्छा न रहा और कुछ छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं है. इसलिए बिहार बोर्ड के द्वारा Scrutiny के लिए आवेदन करने का विकल्प उपलब्ध कराया जा चुका है. आप अपनी कॉपियों की री-चेकिंग यानी स्क्रूटनी करा सकते हैं. बोर्ड कल यानी 23 मार्च से लिंक एक्टिव कर देगा. लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र कॉपियों की री-चेकिंग यानी स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.


ऐसे में जो छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं वे स्क्रूटनी के जरिए अपनी कॉपियों की री-चेकिंग की जांच कर सकते हैं. स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तारीख 30 मार्च 2022 तक ही हैं.


स्क्रूटनी के लिए अप्लाई

स्क्रूटनी आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं. इस साईट के होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा ‘Apply for Scrutiny of Intermediate Annual Exams 2022’. इस पर क्लिक करें. इस विंडो पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें जो आपके एडमिट कार्ड दिया होगा और रजिस्टर करें. एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा उसका इस्तेमाल करके लॉगिन करें. अब आप जिस विषय की स्क्रूटनी कराना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें. अब Apply बटन दबाएं और फीस भरें. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें. चाहें तो इसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.


टैग्स