ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने किया जमकर हंगामा, स्कॉलरशिप नहीं मिलने से नाराज हैं छात्राएं

PATNA: पटना में अपनी मांगों को लेकर आज छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। नौकरी की मांग को लेकर जहां बीटीएससी अभ्यर्थियों ने हंगामा किया वही अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने

अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने किया जमकर हंगामा, स्कॉलरशिप नहीं मिलने से नाराज हैं छात्राएं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में अपनी मांगों को लेकर आज छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। नौकरी की मांग को लेकर जहां बीटीएससी अभ्यर्थियों ने हंगामा किया वही अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने भी स्कॉलरशिप की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। 


राजधानी की सड़कों पर उतरे BTSC अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर किया और कई छात्रों को हिरासत में लिया। इस दौरान वीरचंद पटेल पथ पर अफरा-तफरी मच गयी। सैकड़ों अभ्यर्थी बहाली की मांग को लेकर जेडीयू और आरजेडी कार्यालय समेत सभी राजनीतिक दलों के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करते देखे गये। 


वही स्कॉलरशिप की मांग को लेकर कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने भी जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान छात्राओं ने अरविंद महिला कॉलेज के प्रिसिंपल और डिपार्टमेंट हेड के चैम्बर का घेराव किया और कन्या उत्थान योजना का लाभ दिये जाने की मांग की। 


स्कॉलरशिप नहीं मिलने से नाराज छात्राओं का कहना था क 560 छात्राओं ने कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाले स्कॉलरशिप का फॉर्म भरा था लेकिन इस योजना का लाभ सिर्फ 10 छात्राओं को ही मिल सका है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष अपनी मांगे रखी और इसे पूरा करने की बात कही। आक्रोशित छात्राओं ने इस दौरान जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित छात्राओं को शांत कराया।