ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

आयोग ने जारी किया प्रधान शिक्षकों की भर्ती के लिए पीटी परीक्षा का डेट, 18 दिसंबर को होगा एग्जाम

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं की तारीख के साथ रिजल्ट कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 51 पदों के साथ 46 हजार 102 रिक्तियों पर बहाली के लिए परीक्षा के साथ र

आयोग ने जारी किया प्रधान शिक्षकों की भर्ती के लिए पीटी परीक्षा का डेट, 18 दिसंबर को होगा एग्जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं की तारीख के साथ रिजल्ट कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 51 पदों के साथ 46 हजार 102 रिक्तियों पर बहाली के लिए परीक्षा के साथ रिजल्ट ज़ारी किया जाएगा। इसको लेकर एक साल की परीक्षा और रिजल्ट कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें पोस्ट की संख्या,प्री परीक्षा की तारीख,मेंस का डेट, इंटरव्यू सारी जानकारी दी गई है। इसी  कड़ी में जो सबसे बड़ी जानकारी है वो यह है कि लोक सेवा आयोग द्वारा सबसे अधिक बहाली प्रधान शिक्षकों की होगी। 


आयोग के तरफ से बताया गया है कि राज्य में 40 हजार 506 पदों पर प्रधान शिक्षक का दिसंबर माह में प्री परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।  इसको लेकर आयोग के तरफ से जो जानकारी दी गयी है, उसके अनुसार यह परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित करवाया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर मेंस और लिखित परीक्षा की तारीख नहीं जारी की गई है। लेकिन, इतना जरूर बताया गया है कि प्री परीक्षा का रिजल्ट 03 जनवरी 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। 


गौरतलब हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य करणों से स्थगित कर दिया है। शुरुआत में यह परीक्षा 28 जुलाई को होने वाली थी। लेकिन,आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा सितंबर में कराने की बात कही थी। लेकिन, इस माह में भी यह परीक्षा नहीं आयोजित नहीं हो पाई। जिसके बाद अब आयोग के तरफ से जारी कैलेंडर में यह साफ़ कर दिया गया है कि यह परीक्षा नवंबर माह में होगी। 


इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 16204 पद हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं। दिव्यांग के लिए भी चार प्रतिशत सीट आरक्षित है। इसमें दृष्टि बाधित के लिए 421, मूक बधिर के लिए 410, अस्थि दिव्यांग के लिए 397 एवं मनोविकार-बहुदिव्यांग के लिए 392 पद आरक्षित है।