ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

PATNA NEWS: 70वीं BPSC संयुक्त परीक्षा की तारीख बदली, अब दिसंबर में इस दिन होगा एग्जाम

PATNA: 70वीं BPSC संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा की पहले 17 नवंबर को होनी थी जिसे किसी कारणवश आयोग ने स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 13 और 14 दिसंबर को आयोजित होने की संभावना ह

PATNA NEWS: 70वीं BPSC संयुक्त परीक्षा की तारीख बदली, अब दिसंबर में इस दिन होगा एग्जाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 70वीं BPSC संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा की पहले 17 नवंबर को होनी थी जिसे किसी कारणवश आयोग ने स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 13 और 14 दिसंबर को आयोजित होने की संभावना है। अभी आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गयी है। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा में इस बार ज्यादा पदों पर बहाली होगी। राज्य के विभिन्न विभागों में 1957 पद इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। बिहार के सभी डीएम को आयोग ने पत्र लिखा है और परीक्षा की व्यवस्था को लेकर जानकारी मांगी है। 




बता दें कि बीपीएससी ने पिछले साल की तुलना में दोगुनी रिक्तियां निकाली है। बीपीएससी के इतिहास में यह सबसे बड़ी वैकेंसी मानी जा रही है। 28 सितंबर से ONLINE आवेदन लिये जा रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गयी है। 


बता दें कि यह परीक्षा 17 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। इस बार आयोजित होने वाली BPSC 70वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख आवेदन आने की संभावना जतायी जा रही है। पहले 400 से 800 पदों के लिए होने वाली बहाली में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था। इस बार रिक्त पदों की संख्या दोगुनी है। ऐसे में इस बार आवेदकों की संख्या बढ़ सकती है। सामान्य कैटेगरी के लिए 600 रूपये, एससी-एसटी के लिए 150 रुपये, महिलाओं के लिए 150 रुपये और दिव्यांग के लिए 150 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है।


लेवल-6 में इन पदों पर होगी बहाली 

प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग- 28


लेवल-7 में इन पदों पर होगी बहाली 

ग्रामीण विकास पदाधिकारी: 393

राजस्व अधिकारी: 287

आपूर्ति निरीक्षक: 233

प्रखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 125

विभिन्न विभाग में: 213


लेवल-8 में इन पदों पर होगी बहाली 

अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता: 200

पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा): 136

राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168

विभिन्न विभाग में: 174

PATNA NEWS: 70वीं BPSC संयुक्त परीक्षा की तारीख बदली, अब दिसंबर में इस दिन होगा एग्जाम



टैग्स