ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

67वीं BPSC के लिए इन पदों पर होगी नियुक्ति, जानिए किस विभाग में होंगे कितने पद

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं बीपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करने वाला है. 67वीं बीपीएससी में कुल 503 पदों के लिए वैकेंसी 15 सितंबर तक के स

67वीं BPSC के लिए इन पदों पर होगी नियुक्ति, जानिए किस विभाग में होंगे कितने पद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं बीपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करने वाला है. 67वीं बीपीएससी में कुल 503 पदों के लिए वैकेंसी 15 सितंबर तक के सामने आ जाएगी. बीपीएससी ने अपने स्तर से इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए बीपीएससी को 503 पदों की रिक्तियां मिली है.


67वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 12 दिसंबर के पहले ले ली जाएगी. 67 वीं बीपीएससी के लिए जिन रिक्त पदों की लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग मिलती है, उसमें सबसे अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद हैं.


67वीं बीपीएससी में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 133 पद हैं. जबकि नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद और बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद शामिल हैं इसके अलावे योजना विभाग में सहायक निदेशक के 52 पद राजस्व पदाधिकारी के 36 पद, सहायक आयुक्त के 21 पद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के 18 पद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के 12 पद, बिहार शिक्षा सेवा के 12 पद, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी के 5 पद, आपूर्ति निरीक्षक, सीडीपीओ और निर्वाचन पदाधिकारी के चार-चार पद नियोजन पदाधिकारी और श्रम अधीक्षक के दोनों पद रिक्त हैं.


इन सभी के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा. आयोग ने कहा है कि 65वीं बीपीएससी मेंस का फाइनल रिजल्ट इस माह के आखिर तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा.