ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

40 हजार से अधिक पदों के लिए BPSC ने निकाली बहाली, 30 हजार रुपये मिलेगा वेतन

PATNA: राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40 हजार 506 पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार BPSC ने अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 16 हजार 204 प

40 हजार से अधिक पदों के लिए BPSC ने निकाली बहाली, 30 हजार रुपये मिलेगा वेतन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40 हजार 506 पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार BPSC ने अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 16 हजार 204 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 4 हजार 48 पद, एससी के लिए 6 हजार 477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7 हजार 290 पद निर्धारित किए गये हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 30 हजार पांच सौ रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेंगे। 28 मार्च से आवेदन लिया जाएगा और 22 अप्रैल आवेदन भरने की अंतिम तिथि रखी गयी है।


वही बीसी के लिए 4 हजार 861 और ओबीसी महिला के लिए 1 हजार 210 पद निर्धारित किए गये हैं। इसके अलावे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए चार प्रतिशत सीट आरक्षित रखा गया है। जिसमें दृष्टि बाधित के लिए 421 सीट, मूक बधिर के लिए 410 सीट, अस्थि दिव्यांग के लिए 397,मनोविकार-बहुदिव्यांग के लिए 392 पद एवं स्वतंत्रता सेनानी के नाती-पोते के लिए 810 पद निर्धारित किए गये हैं।


इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 28 मार्च से 22 अप्रैल तक ONLINE आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जा सकते हैं। इन पदों पर राज्य के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वर्ष 2012 या उससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को दक्षता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 30 हजार पांच सौ रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेंगे।

40 हजार से अधिक पदों के लिए BPSC ने निकाली बहाली, 30 हजार रुपये मिलेगा वेतन

टैग्स