ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

4 मई से शुरू होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, 1 मार्च से शुरू होगा प्रैक्टिकल एग्जाम

PATNA : केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है

4 मई से शुरू होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, 1 मार्च से शुरू होगा प्रैक्टिकल एग्जाम
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने खुद इसकी घोषणा की है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी और प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू होगा. 


केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ऐलान किया कि डेटशीट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन यानि लिखित पैटर्न पर ही होंगी. छात्रों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि, प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी. जून में परीक्षाएं खत्म होने के बाद कॉपी जांचने की प्रक्रिया शुरू होगी. बहरहाल, इससे छात्रों को तैयारी के लिए दो महीने का समय और मिल गया है. 


आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की जाएगी. सीबीएसई  पहले ही 10वीं और 12वीं क्लास का सिलेबस 30 फीसदी कम कर चुका है. सीबीएसई की  10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के रिवाइज्ड सैंपल पेपर भी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं. इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण एकेडमिक सेशन भी काफी लेट शुरू हुआ. लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन कक्षाएं ली गईं. 



इससे पहले शिक्षा मंत्री निशंक ने ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों को आश्वस्त करता हूं कि परीक्षाओं संबंधी सभी निर्णय आपके हित एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे. पिछले दिनों हुए एक वेबिनार में शिक्षा मंत्री ने कहा था कि कोरोना के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के महीने में नहीं हो पाएंगी. आमतौर पर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी या मार्च में होती हैं, लेकिन कोरोना के कारण परिस्थितियां काफी अलग हैं.