ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में मोशन एजुकेशन का ओरिएंटेशन प्रोग्राम, बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी और अभिभावक

PATNA: मोशन एजुकेशन के डायरेक्टर राहुल सिंह ने कहा कि हमेशा हारता वही है जो खुद को नहीं पहचानता। सफलता के लिए अपने मजबूत और कमजोर पक्ष की जानकारी जरूरी है। व

पटना में मोशन एजुकेशन का ओरिएंटेशन प्रोग्राम, बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी और अभिभावक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मोशन एजुकेशन के डायरेक्टर राहुल सिंह ने कहा कि हमेशा हारता वही है जो खुद को नहीं पहचानता। सफलता के लिए अपने मजबूत और कमजोर पक्ष की जानकारी जरूरी है। 


वह मंगलवार को तारामंडल सभागार में मेगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025-26 में शामिल हुए। विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। राहुल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी में सफलता के लिए जुनून नहीं है तो कोचिंग संस्थान कुछ नहीं कर सकता। हम बच्चे की सफलता के लिए पूरे प्रयास करते हैं। अभिभावकों को भी सजग रहने की जरुरत है। विद्यार्थी सभी कक्षाओं में उपस्थित रहकर पढ़ते रहें, अभ्यास करते रहें, टेस्ट देते रहें, उनमे मिली कमजोरियों को दुर करते रहें तो उनको अपना ड्रीम कॉलेज मिलकर ही रहता है। 


जेईई डिवीजन के ऑरिएंटेशन में जनरल मैनेजर रविश सिद्दीकी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बहुत अधिक नंबर लाने वाले बच्चों को जब कोचिंग के टेस्ट में नंबर काम आते हैं तो वे घबरा जाते हैं, पैरेंट्स भी विचलित हो जाते हैं। नंबर कम आए तो घबराना नहीं, ज्यादा बेहतर प्रयास करना चाहिए। डिप्टी डायरेक्टर ने जेईई में सफलता के टिप्स दिए। मिथिलेश सिंह ने बताया कि बताया कि मोशन लर्निंग एप और एआई बेस्ड होमवर्क मशीन का उपयोग किस तरह करना है।


नीट डिवीजन के ऑरिएंटेशन में राहुल सिंह ने कहा कि हमारा मिशन है कि मोशन में आने वाला हर बच्चा डिजायर रैंक लाकर अपने ड्रीम मेडिकल कॉलेज तक पहुंचे। यहां विद्यार्थियों के रिजल्ट, परफॉर्मेंस और बेटर फीलिंग के लिए बेस्ट टीम काम कर रही है। सफलता के लिए ऑफ़लाइन-ऑनलाइन स्टडी मटेरियल और तकनीक का श्रेष्ठ समन्वय दिया जाता हैं। वहाँ के फैकल्टी ने नीट में सफलता के टिप्स दिए।


ओरियंटेशन प्रोग्राम में विद्यार्थियों और अभिभावकों को मोशन में कोचिंग के सिस्टम, सफलता के गुर और पढ़ाई की सही रणनीति से अवगत कराया गया। ओरिएंटेशन में बताया गया कि कोचिंग कब से शुरू और कब समाप्त होगी, टेस्ट और रिवीजन क्लासेस का शेड्यूल क्या रहेगा और मोशन की ओर से क्या सुविधाएं दी जाएंगी।

टैग्स