ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

NEET UG 2025: नीट यूजी के काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव, इस दिन तक बढ़ी चॉइस फिलिंग की डेडलाइन

NEET UG 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15 फीसदी सीटों पर नामांकन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथियों में एक बार फिर संशोधन किया है।

NEET UG 2025
नीट यूजी 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

NEET UG 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15 फीसदी सीटों पर नामांकन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथियों में एक बार फिर संशोधन किया है। पहले राउंड के लिए कॉलेज और कोर्स विकल्प भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 11 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपने विकल्प अपलोड कर सकते हैं।


दरअसल, इस तिथि विस्तार का मुख्य कारण अभ्यर्थियों की मांग और कुछ तकनीकी खामियां रही हैं। पहले यह डेडलाइन 7 अगस्त थी, लेकिन छात्रों को विकल्प भरने में तकनीकी परेशानियों और कोर्ट में मामले के लंबित होने के चलते मेडिकल काउंसलिंग कमिशन (MCC) ने इस प्रक्रिया को बढ़ाकर 9 अगस्त किया था, और अब इसे एक बार फिर 11 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।


इस निर्णय से उन बेंचमार्क दिव्यांगजनों (PwD) को राहत मिलेगी जिन्हें अभी तक चिकित्सा प्रमाणन केंद्रों से आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त हो सके हैं। साथ ही, वे एनआरआई (NRI) आवेदक भी इस सुविधा से लाभान्वित होंगे जो अभी तक अपनी पात्रता प्रमाणित नहीं कर पाए हैं।


वहीं, एमसीसी द्वारा पहले 4 अगस्त तक विकल्प भरने और 6 अगस्त को सीट आवंटन परिणाम जारी करने की योजना थी। लेकिन अचानक प्रक्रिया रोक दी गई और नया संशोधित शेड्यूल लाया गया, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सीट आवंटन परिणाम 11 अगस्त को जारी नहीं होगा, बल्कि विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगली तिथियां घोषित की जाएंगी।


छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और विकल्प भरते समय सावधानी बरतें, क्योंकि यह प्रक्रिया उनकी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताओं को तय करती है।

टैग्स