ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

बिहार में नगर विकास विभाग में बंपर बहाली, सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले जल्द करें अप्लाई

PATNA: बिहार के युवा जो रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए खुशखबरी है. नगर विकास विभाग में बंपर बहाली निकली है. विभाग में कुल 1056 पदों पर बहाली होने वाली है. जिन पोस्ट पर बहाली

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार के युवा जो रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए खुशखबरी है. नगर विकास विभाग में बंपर बहाली निकली है. विभाग में कुल 1056 पदों पर बहाली होने वाली है. जिन पोस्ट पर बहाली निकली है, उनमें अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, चीफ टाउन प्लानर, एसोसिएट टाउन प्लानर, असिस्टेंट टाउन प्लानर, सचिवालय सहायक, अपर डिवीजन क्लर्क, निजी सहायक, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन के पद शामिल हैं.


नगर विभाग विभाग के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने बताया कि 631 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं बाकी पदों पर अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि 631 पदों के लिए वेकेंसी आ गई है.


इन पदों पर बहाली 31 जनवरी तक हो जाएगी. वहीं इन पोस्ट के लिए आवेदन 19 दिसंबर से 8 जनवरी तक जमा किये जाएंगे. बाकी के 425 पदों पर बहाली के लिए वेकेंसी अगले हफ्ते आएगी. विभाग के मुताबिक इन पदों पर बहाली के लिए सरकार ने एचआर एजेंसी बहाल की है. सभी पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भरना होगा.