ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षक नियोजन के दौरान मुजफ्फरपुर में बवाल, अभ्यर्थियों ने बीईओ पर धांधली का लगाया आरोप

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जारंग हाई स्कूल में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित नियोजन कैंप में जमकर बवाल हुआ है। नियोजन में गड़ब

शिक्षक नियोजन के दौरान मुजफ्फरपुर में बवाल, अभ्यर्थियों ने बीईओ पर धांधली का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जारंग हाई स्कूल में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित नियोजन कैंप में जमकर बवाल हुआ है। नियोजन में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने बीईओ की गाड़ी को घेर लिया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि बीईओ कुछ अपने लोगों को नियोजन में रखकर अपने अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उनका नियोजन करा रहें हैं। 


अभ्यर्थियों का आरोप है कि नियोजन कैम्प में जिस पंचायत का नियोजन मैनेज था। भ्यर्थियों का नाम लाउडस्पीकर से नहीं नाम पुकारा जा रहा था। आरोपों के बीच आज दिनभर इस नियोजन कैम्प पर हंगामा होता रहा। शाम में नियोजन के निर्धारित समय बाद सुस्ता पंचायत के अभ्यर्थियों और अन्य कर्मियों में हाथापाई की नौबत आ गयी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की मौजूदगी में मारपीट भी हुई। अभ्यर्थियों का आरोप था कि बीईओ व उनके चहेते सुस्ता पंचायत और अन्य पंचायत के अभ्यर्थियों संग नियोजन के कागजात बना कर फर्जी तरीके से नियोजन करना चाहते थे।


मारपीट की खबर पर बीडीओ विमल कुमार व गायघाट पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद भी अभ्यर्थी शांत नही हो रहे थे। अभ्यर्थियों की मांग थी कि सुस्ता पंचायत के मुखिया और पूरे नियोजन इकाई पर प्राथमिकी दर्ज बीईओ पर कार्रवाई की जाय। हंगामे के बाद बीडीओ ने बीईओ को अपने साथ चलने को कहा लेकिन अभ्यर्थियों ने बीईओ को गाड़ी में ही घेर लिया। गाड़ी के सामने अभ्यर्थी बैठ गये। जिसके बाद बीडीओ को वापस लौटना पड़ा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता