ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

LN Misra College of Business Management के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं का Wipro में हुआ चयन

MUZAFFARPUR: ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों का चयन विप्रो लिमिटेड कंपनी ने किया है। बीसीए के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन Wipro WILP 2022 के लिए हुआ

LN Misra College of Business Management के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं का Wipro में हुआ चयन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों का चयन विप्रो लिमिटेड कंपनी ने किया है। बीसीए के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन Wipro WILP 2022 के लिए हुआ है। संस्थान के इन छात्र-छात्राओं का 8 अक्टूबर को online test assessment लिया गया था वही 15 नवम्बर को business round test भी हुआ था। जिसमें कॉलेज के 26 छात्र-छात्राएं चयनित हुए हैं।


गौरतलब है कि  Wipro Drive का यह तीसरा वर्ष है जब ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट मुजफ्फरपुर के छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्रों की संख्या हर साल बढ़ रही है। इन छात्र-छात्राओं को विप्रो की मदद से एमटेक डिग्री भारत के किसी प्रतिष्ठित इंजिनियरिंग कॉलेज से भी प्राप्त होगा।


बता दें कि पूर्व में भी महाविद्यालय के बीसीए के छात्र छात्राओं का चयन विप्रो लिमिटेड में हुआ है। विप्रो इस साल से चयनित छात्रों को 75 हजार ज्वाइनिंग बोनस के रूप में भी छात्र-छात्राओं को दे रहा है। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. श्याम आनंद झा, कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर एवं नियोजन पदाधिकारी नवीन कुमार ने चयनित छात्र-छात्राओं को इस सफलता की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


महाविद्यालय के चयनित 26 छात्र-छात्राओं के नामों में दीपांश कुमार, कुशन कुमार, चन्दन कुमार,सुशांत शेखर, गोलू कुमार,आकाश कुमार,रौनक राज,आयुष आनन्द, इशांत माधव,सुजीत कुमार,रिशिता रौशनी, शुभम कुमार सिंह, पीयुष कुमार सिंह,अनमोल कुमार,अमित तिवारी,अमन कुमार,गोविन्द कुमार,वरूण कुमार,आशीष अंशु, कुशल श्रीवास्तव, सृष्टि कुमारी,प्रणजल कुमार,अनामिका कुमारी, पार्थ चौधरी, शिवांगी कुमारी और वैशनवी रंजन सिंह शामिल हैं। 

टैग्स