ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

जमीन सर्वे का काम शुरू होते ही बिहार में मचा बवाल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या

MUZAFFARPUR: 1954 के बाद बिहार में फिर से जमीन के सर्वे का काम शुरू हो गया है। 70 साल बाद बिहार के सभी गांवों में भूमि के सर्वे का काम चल रहा है। लेकिन वही जमीन को लेकर विवाद

जमीन सर्वे का काम शुरू होते ही बिहार में मचा बवाल, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: 1954 के बाद बिहार में फिर से जमीन के सर्वे का काम शुरू हो गया है। 70 साल बाद बिहार के सभी गांवों में भूमि के सर्वे का काम चल रहा है। लेकिन वही जमीन को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के  मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है जहां जमीन के चक्कर में पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। अहियापुर के दादर कोल्हुआ में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।


जमीन के सर्वे से पहले अपने-अपने जमीन को कब्जे में लेने के लिए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बिंदा शाह नामक व्यक्ति की इस कदर पिटाई किया कि उसकी मौत हो गयी। वही तीन लोग घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस न शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जिसे पुलिस पकड़ नहीं पाई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


बताया जाता है कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बहस हो रही थी बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गये और हाथापाई शुरू हो गयी। तभी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बिंदा शाह पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। 


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना में घर की महिला समेत 3 लोग घायल हो गये। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। इस घटना से मृतक बिंदा शाह के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।