ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

एजुकेशन सेक्टर में बेहतर काम के लिए सम्मान: मुजफ्फरपुर के एल.एन.मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को मिला 'मोस्ट प्रॉमिसिंग मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट इन बिहार' अवार्ड

MUZAFFARPUR: एजुकेशन सेक्टर में बेहतर काम के लिए मुजफ्फरपुर के एल.एन.मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को 'मोस्ट प्रॉमिसिंग मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट इन बिहार' अवार्ड मिला है। 3

एजुकेशन सेक्टर में बेहतर काम के लिए सम्मान: मुजफ्फरपुर के एल.एन.मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को मिला 'मोस्ट प्रॉमिसिंग मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट इन बिहार' अवार्ड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: एजुकेशन सेक्टर में बेहतर काम के लिए मुजफ्फरपुर के एल.एन.मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को 'मोस्ट प्रॉमिसिंग मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट इन बिहार' अवार्ड मिला है। 3 अप्रैल को दिल्ली के अशोक होटल में एशिया एजुकेशन समिट एंड अवार्ड्स 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत के कई लोग शामिल हुए।


एल.एन. मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर के प्रोफेसर डॉ. शंकर सिंह झा ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह विदेश राज्य मंत्री डॉ. राज कुमार रंजन सिंह और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से यह अवॉर्ड कॉलेज की तरफ से प्राप्त किया। इस समारोह में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


पुरस्कार ग्रहण करते हुए प्रो. डॉ. शंकर सिंह झा ने कहा कि एल.एन. मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर बिहार में मैनेजमेंट की पढ़ाई के मामले में सबसे आगे खड़ा है। उन्होंने कहा कि एशिया एजुकेशन समिट एंड अवार्ड्स 2023 में मिले सम्मान से पूरा कॉलेज गौरवान्वित हुआ है।


कॉलेज के कुल सचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर ने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों, कर्मियों व विद्यार्थियों को बधाई दी है। पूर्व मंत्री सह विधायक एवं कॉलेज प्रबन्ध समिति के सदस्य नीतीश मिश्रा ने कॉलेज को मिले अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कॉलेज लगातार बच्चों के भविष्य को संवारने में लगा हुआ है। इस वर्ष कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष भी पूर्ण हुए हैं।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि NAAC के नए मानकों के अनुसार बी.आर.अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अधीन B++ ग्रेडिंग प्राप्त करने वाला यह एकमात्र कॉलेज है।


गौरतलब है कि एशिया एजुकेशन समिट एंड अवॉर्ड्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो फाइनेंसियल, इकोनॉमिक, एजुकेशनल और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को एक साथ लाने का काम करता है। ये अवॉर्ड एजुकेशन सेक्टर में काम करने वालों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता