ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Railways Jobs: रेलवे में नौकरी पाने का बम्पर मौका, बस समय रहते करना होगा ये काम

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप D के 32,438 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Railways Jobs
Railways Jobs
© Railways Jobs
User1
3 मिनट

Railways Jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप D के 32,438 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 3 मार्च 2025 तक एप्लीकेशन फीस जमा करने का समय दिया जाएगा। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई हो, उन्हें 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक संशोधन करने का मौका मिलेगा।


फॉर्म में सुधार करने का मौका

ऐसे अभ्यर्थी जिनसे आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है, वे 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक करेक्शन विंडो के माध्यम से आवश्यक सुधार कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।


योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं पास होना आवश्यक है।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।


कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

CEN 8/24 (Level 1) लिंक पर क्लिक करें।

नए उपयोगकर्ताओं को क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवश्यक जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।


एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी: ₹500/-

एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईबीसी और सभी महिला अभ्यर्थी: ₹250/-


चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 में चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 1 मार्च 2025

एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 3 मार्च 2025

करेक्शन विंडो: 4 से 13 मार्च 2025

जो भी उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

संबंधित खबरें