ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Jobs News: एयरपोर्ट ऑर्थोरिटी ने एग्जिक्यूटिव पदों पर निकाली है भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 206 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती सीनियर और जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों के लिए की जा रही है।

Jobs News
Jobs News
© Jobs News
User1
2 मिनट

Jobs News: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती सीनियर और जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 है।


पदों का विवरण

कुल 206 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें –

जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विसेस) – 168 पद

सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 21 पद

सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) – 11 पद

सीनियर असिस्टेंट (ऑपरेशनल) – 4 पद

सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज) – 2 पद


योग्यता और आयु सीमा

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, ग्रेजुएशन, बीकॉम, डिप्लोमा या मास्टर डिग्री हो सकती है।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।


आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – ₹1000/-

SC/ST/PWD/पूर्व सैनिक/अप्रेंटिसशिप कर चुके अभ्यर्थियों के लिए – कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क आवेदन)


आवेदन प्रक्रिया

AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।

रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

आवेदन पत्र भरें, सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

आवेदन फॉर्म को जमा करने के बाद डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का यह सुनहरा मौका है। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (24 मार्च 2025) से पहले आवेदन कर लें। सही जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।